Welcome to A.K. Inter College, Moradabad

शिक्षा के माध्यम से भविष्य का निर्माण

‣ अनुभवी शिक्षक
‣ मॉडर्न लैब
‣ सांस्कृतिक एवं स्पोर्ट एक्टिविटी

प्रिय विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आगंतुकों,

हमारे कॉलेज की वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत है।

हमारा संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा समग्र व्यक्तित्व विकास के प्रति समर्पित है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार, संवेदनशील एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाला नागरिक बनाना भी है। आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में ज्ञान के साथ-साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, नवाचार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। हमारा शिक्षण परिवार विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निखारने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुझे विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी अपनी मेहनत, लगन एवं संस्कारों के बल पर सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे और विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे। आप सभी के सहयोग, विश्वास एवं शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

Principal / Cordinator